No icon

24hnbc

स्वास्थ्य मंत्री का शासकीय दौरा पर खबर हो रही राजनीतिक

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव इन दिनों समीक्षा दौरे पर हैं इस दौरान उन्हें कुछ कटु अनुभव भी हो रहे हैं जो यह बताता है कि राजनीति में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है उनके जगदलपुर आगमन के दौरान जगदलपुर दंतेवाड़ा दोनों जगह के कलेक्टर एसपी उनसे मिलने नहीं पहुंचे। पत्रकार वार्ता में पूछा जाने वाला सबसे लोकप्रिय प्रश्न की ढाई-ढाई साल पर उन्हें क्या कहना है पर मंत्री महोदय ने कहा कि हाईकमान को अब स्थिति स्पष्ट कर देना चाहिए। दूसरा बाबा को पकड़ना कठिन है हम पांच पीढ़ी से कांग्रेसी हैं यूं ही आप में नहीं चले जाएंगे। मंत्री महोदय के साथ कोको पाडी भी थे, स्वागत में देवती कर्मा और उनके पुत्र भी आए कलेक्ट्रेट में मंत्री महोदय ने विभागीय समीक्षा भी की किंतु उनका दौरा कार्यक्रम खबरों के लिहाज से राजनैतिक ज्यादा हो गया है इसी दौरे में उन्होंने क्षेत्रीय थाने में भाजपा नेता कपिल मिश्रा सहित तीन लोगों के खिलाफ एक शिकायत भी दर्ज कराई जिसमें कहा गया है कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की छवि टि्वटर हैंडल के माध्यम से खराब की जा रही है शिकायत के साथ ट्विटर हैंडल पे किए गए पोस्ट की कॉपी भी संलग्न है।