No icon

24hnbc

दो बड़े नेता कर रहे हैं काम की समीक्षा क्या उद्देश्य हैं अलग-अलग

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। आज 4 मई से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपनी फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा के लिए हवाई दौरा करेंगे उनकी यात्रा की खबर संबंधित जिले के अधिकारियों को 4 से 6 घंटे पूर्व ही लगेगी। इसी के साथ मंत्रिमंडल के बड़े नेता सिंहदेव ने भी अपने मंत्रालय की समीक्षा के लिए पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा प्रारंभ कर दिया है जबकि मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम में संबंधित जिले का प्रभारी मंत्री साथ रहेगा। दोनों नेताओं को छत्तीसगढ़ में एक दूसरे का प्रतिस्पर्धी माना जाता है और लगभग 1 साल से भिन्न-भन्न अवसरों पर सिंहदेव ने पार्टी आलाकमान को यह याद दिलाने में कोई कसर नहीं रखी कि मुख्यमंत्री चयन के वक्त जो फार्मूला तय हुआ था उसे लागू करना चाहिए एक से ज्यादा मौके पर दोनों नेताओं ने दिल्ली में अपने समर्थकों की परेड भी कराई कुछ चैनल ने तो बस बदलने वाला है छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री की खबरें भी चलाई टी एस सिंहदेव को परेशानी में डालने वाले बयान मुख्यमंत्री समर्थक विधायकों द्वारा जारी भी हुए विधानसभा में बाबा की नाराजगी भी उस वक्त दिखाई दी जब उन्होंने सदन को छोड़कर अपने घर का रुख कर लिया उस वक्त एक विधायक ने अपनी हत्या के षड्यंत्र का आरोप भी लगाया था और यह आरोप घर पर पत्रकार वार्ता बुलाकर लगाया गया वैसे कहा जाता है कि हाईकमान ने दोनों नेताओं को मिलकर मेहनत करने का संदेश दिया है जबकि राजनीतिक प्रेक्षक दोनों नेताओं के अलग-अलग दौरे को इस रूप में लेते हैं कि बाबा जिला पंचायत और स्वास्थ्य की समीक्षा के बहाने पूरे प्रदेश में अपने समर्थकों को लामबंद करेंगे और यदि पार्टी छोड़ना पड़ी तो कांग्रेस को बड़ा धक्का देकर जाएंगे । जिस पार्टी को ज्वाइन करेंगे वहां भी उनका कद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बराबर का होगा।