No icon

24hnbc

प्रचंड गर्मी कृषि मेले में कैसे आए भीड़, बना यक्ष प्रश्न

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । आज कृषि मेले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आ रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को इस बात की चिंता हो गई है कि भीड़ प्रबंधन कैसे होगा । कल ही उद्घाटन था कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री का आना पहले तय था फिर उनके दिल्ली प्रवास के चक्कर में कृषि मंत्री ने ही मेले का उद्घाटन किया, कहते हैं दर्शक ना के बराबर थे कुछ तो यह भी कहते हैं कि मंच पर भीड़ ज्यादा थी दीर्घा में कम अब सीएम आ रहे हैं बड़ा प्रश्न है भीड़ कौन लाएगा मई में किसी भी जिले में औचक निरीक्षण होने वाला है कहते हैं मुख्यमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा भी होगी उस समय जो होगा देखा जाएगा अभी तो जो हो रहा है वह पूर्व निर्धारित है। प्रचंड गर्मी में पेड़ पौधों को समझाया बुझाया जा सकता है धोखा देकर लगाया जा सकता है सब्जी भी पेड़ पर धागे से बांधी जा सकती है किंतु ऐसी गर्मी जब गर्दन का पसीना पैर की एड़ी से निकल रहा है तब किस नागरिक को लाभार्थी बनाकर डोम में बैठाला जाए और यह काम कौन करेगा कृषि, महिला बाल विकास, स्वास्थ , शिक्षा या कोई और नाराजगी और संतुष्टि सभी जगह है 3 दिनों की हड़ताल से अब नाराजगी सबको पता है ऐसे में प्रशासनिक मुखिया को तो यह पता ही है कि अब कार्यकाल पूरा हो गया है जिन्हें स्थानीय ही रहना है वह चिंता करें।