24hnbc
अन्य को पीछे धकेलने अब छत्तीसगढ़ से उछला प्रियंका का नाम
- By 24hnbc --
- Monday, 11 Apr, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से राज्य सभा की 1 फीट के लिए कांग्रेस में दावेदारी काफी दिनों से चल रही है। राज्य के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में विधानसभा बड़ी है वहां के कांग्रेसी कार्यकर्ता कई बार इस भावना को व्यक्त कर चुके हैं की पार्टी की हाईकमान मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बनाकर प्रियंका गांधी को भेजें कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसा होने के बाद अघोषित रूप से प्रियंका गांधी सीधे मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़ेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। कार्यकर्ताओं की भावना तार्किक रूप से सही भी है। मध्यप्रदेश की राजनीति कई खंडों में बटी हुई है और कांग्रेस के भीतर क्षत्रप भी कई हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी की उपस्थिति आम कांग्रेसी कार्यकर्ता को ना केवल एकता के सूत्र में बांधेगी बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का संचार भी होगा इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कुछ राजनैतिक विश्लेषकों ने प्रियंका गांधी का नाम छत्तीसगढ़ से भी जोड़ दिया कहा जाता है कि सत्ता अपने आगे के संघर्ष के दिनों को सहज करना चाहती है। अगले चुनाव में प्रियंका गांधी एक ऐसा चेहरा बन जाएगी जो युवाओं का वोट पार्टी के खाते में डलवा सकेगी ऐसा लगता है की छोटे से राज्य इतना बड़ा चेहरा अपनी राजनीति क्यों शुरू करें यदि राज्यसभा में ही जाना है तो मध्यप्रदेश से शुरुआत छत्तीसगढ़ के मुकाबले ज्यादा उचित है। पूरी संभावना इस बात की है कि कांग्रेस का इतना बड़ा चेहरा राज्यसभा से दिल्ली पहुंचना ही ना चाहे पर छत्रप हैं कि अपने राजनीतिक नफा नुकसान को देखते हुए चर्चाएं बढ़ाते रहते हैं।


