24hnbc
समाज सेवा से लेकर मानव अधिकार तक शहर में किन चेहरों की है मोनोपल्ली, समझे पीछे के असली गणित
- By 24hnbc --
- Sunday, 10 Apr, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । स्मार्ट सिटी बिलासपुर में सामाजिक संस्थाओं में से कुछ को करने से ज्यादा दिखाने का शौक है। पिछले 2 वर्षों में कुछ व्यक्तित्व को इस विधा में महारत हासिल हो गई है। अपने पास पदों का संग्रहण इनकी विशेषता है समाज सेवा, पर्यावरण सेवा, नारायण सेवा से लेकर मानव अधिकार तक इनके बैग की शोभा है। कार्यक्रम को हर स्तर पर होने के पूर्व, होते हुए और होने के बाद कैसे प्रचारित करना है में महारत हासिल है। प्रशासन के किन विभाग से किस अधिकारी को कब कितनी बार कहा किससे क्या दिलाना है पर इनकी पीएचडी है जो असल में कर रहे हैं। समाज सेवा मानव अधिकार का काम में इतना प्रचार नहीं पाते जितना विशेषज्ञ लोग पा जाते हैं।..... जानकार बताते हैं कि इस सब के पीछे बड़े राजनीतिक कारण भी हैं छत्तीसगढ़ में जिस राजनीतिक दल की सरकार 2003 के बाद आई और 2017 तक रही इनके द्वारा पोषित पल्लवित चेहरे भेष बदलकर दोबारा नए तरीके से सक्रिय हो गए इस बीच सत्ताधारी दल को और दल से जुड़े जनप्रतिनिधियों को यह ख्याल ही नहीं आया कि जिस संगठनों ने 15 साल भारतीय जनता पार्टी से दूरी बना रखी उन्हें आगे बढ़ाया जाएं अब देर हो चुकी है राज्य सरकार चुनाव मोड में आ गई है और वोट बैंक में दूसरों ने सेंध मार दी है इसका असर तब नजर आएगा जब विधानसभा चुनाव के 8 महीने पहले समाज सेवा के मंच अचानक रंग बदलेंगे गुलदस्ता देने वाले हाथ में कैक्टस होंगे और प्रश्न मंच पर सत्ताधारी राजनीतिक दलों की खिंचाई यही लोग करते दिखाई देंगे जो आज सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को मुस्कुराते हुए गुलदस्ते देते हैं।


