No icon

24hnbc

कौन सा अधिकारी कहां का कलेक्टर बनेगा, किसे बदला जाएगा यह मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार...... जयसिंह अग्रवाल

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर 23 मार्च 2022। किस कलेक्टर को किस जिले में रखना है किसे हटाना है यह मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है यह बात प्रदेश के राजस्व मंत्री बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कही उनसे यह प्रश्न किया गया था कि छत्तीसगढ़ में आम जनता से लेकर विधायक, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष तक कलेक्टर से नाराज हैं और विधायिका और कार्यपालिका के बीच मतभेद साफ दिखाई दे रहा है उनसे यह भी पूछा गया था कि जिन आदिवासियों के हितवर्धन के नाम पर छत्तीसगढ़ राज्य अस्तित्व में आया उन्हीं आदिवासी युवाओं से आदिवासी बाहुल्य सुकमा के कलेक्टर मिलना तक पसंद नहीं करते उन्होंने कहा कि सुकमा जिले में क्या हुआ मुझे नहीं पता कोरबा का मामला अलग है और किस जिले में किसे कलेक्टर बनाना है यह मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है। 
बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लाक में घोषित नई तहसील पचपेड़ी की घोषणा के संदर्भ में लोगों को संदेह है तब उन्होंने कहा कि पचपेड़ी तहसील का गजट नोटिफिकेशन हो चुका है, साथ ही मुंगेली जिले का सरगांव का आज ही तहसील की घोषणा हुई है इसका भी गजट नोटिफिकेशन हो जाएगा।