24hnbc
टूल किट को दिया तूल असल समस्या को गए भूल
24 HNBC. बिलासपुर
बिलासपुर। दिल्ली मे भाजपा के राष्ट्रीय चेहरे संबित पात्रा और कांग्रेस के मीडिया प्रकोष्ठ के बीच टूल किट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुए जो मात्र 12 घंटे में रायपुर पहुंच गई और रायपुर में एफआईआर होने के बाद छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा कांग्रेस के बीच टूल किट को लेकर भाजपा कांग्रेस के बीच रोज तूल दिया जाता है । इस सबके बीच छत्तीसगढ़ की असल समस्या को दोनों राजनीतिक दल के नेता भूल गए हैं। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन शुरू हुए 20 दिन से अधिक हो चुके हैं लाखों का राजस्व घाटा रोज हो रहा है। महंगाई स्थानीय जमाखोरी चरम पर है वैक्सीन सेंटर खाली पड़े हैं रोज टीकाकरण के लिए हजारों नागरिक आवेदन करते हैं और उसमें से प्रत्येक केंद्र पर कुछ सौ लोगों को टिका लगता है। इसी बीच राज्य में ब्लैक फंगस ने भी दस्तक दे दी है । ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य का आधारभूत ढांचा ध्वस्त है लिहाजा झोलाछाप डॉक्टरों की चांदी है। खबरें तो पुलिस प्रशासन को लेकर भी ठीक नहीं आ रही है थाना क्षेत्रों में जुआ, अवैध शराब , सट्टा जोरों पर है एक तरफ मुख्यमंत्री राजीव न्याय योजना की किस्त किसानों के खाते में डालते हैं दूसरी तरफ केंद्र सरकार खाद पर सब्सिडी बढ़ा देती है किंतु कोई यह नहीं कहता कि फर्टिलाइजर की कीमतों में इतना उछाल क्यों आ गया । क्या सरकार मूल्य वृद्धि को नहीं रोक सकती क्योंकि सब्सिडी तो सरकारी मूड पर निर्भर करती है और यह किसी का हक नहीं है। लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों से और अप्रवासी मजदूर रोज आ रहे हैं जिनकी कोई जांच नहीं हो रही है इन सब समस्याओं पर विमर्श ना कर आंदोलन ना कर छत्तीसगढ़ के नेता टूल किट पर धरना दे रहे हैं कांग्रेस के नेता केवल सूखा राशन बांट कर अपनी पीठ ठोक रहे हैं जबकि इससे मूल्य समस्या का हल नहीं होना है ऐसे में यही कहा जा सकता है कि जनप्रतिनिधि असल मुद्दों को जानबूझकर भूल रहे हैं और टूल पर तूल दे रहे हैं ।