No icon

24HNBC

बे रोक टोक आना जाना कर रहे है यात्री छ ग सीमा

अनूपपुर 24HNBC 

जिले की सीमा से छत्तीसगढ़ राज्य शुरू हो जाता है। इन दिनों छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले देश के दूसरे नंबर पर आ चुके हैं यहां संक्रमितों के साथ ही मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अनूपपुर जिला प्रदेश के अंतिम छोर जो कि छत्तीसगढ़ पर है शासन ने छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों के प्रदेश व अनूपपुर जिले में प्रवेश पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को बॉर्डर पर चेक पोस्ट संचालित करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन हो गए लेकिन अभी तक यह चेक पोस्ट शुरू नहीं किए जा सके हैं। जिला अंतर्गत बिजुरी, राजनगर अमरकंटक और वेंकट नगर ऐसे स्थान है जहां से छत्तीसगढ़ के जिलों की सीमा लगी हुई है। अनूपपुर जिले में 150 से अधिक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर सीमा क्षेत्र पर बाहर से आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जानी बेहद जरूरी है ताकि संक्रमित व्यक्ति जिले में आकर संक्रमण को और अधिक बढ़ावा ना दें।कलेक्टर के निर्देश पर भी नहीं हो रहा अमल : अनूपपुर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए छत्तीसगढ़ से जिले में आने वाले यात्रियों की थर्मल जांच के लिए जिले की सीमा खूंटाटोला, रामनगर एवं यहां तक कि रेलवे स्टेशन पर चेकपोस्ट नाका बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा यह निर्देश विभिन्नाा विभागों के अधिकारियों की बैठक में कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिये गए है लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से बॉर्डर पर चेकपोस्ट नाका लगाने की कोई प्रक्रिया नहीं की जा रही है