No icon

हिंद एनर्जी का कारनामा आवासीय भूमि पर कोल साइडिंग

 

 

शहडोल  24HNBC 

नगर परिषद बकहो अंतर्गत इंद्रा नगर के बीच बस्ती में संचालित कोल साइडिंग की वजह से लोगों को जीना हराम हो रहा है। प्रदूषण और कोल डस्ट के कारण समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लगभग 14 वर्षो से एक साइडिंग संचालित हो रही थी कि दो वर्षों पूर्व एक और साइडिंग ने अपने पैर जमा लिए हैं। बस्ती वालों को डरा धमकाकर प्रशासनिक सांठ गांठ से साइडिंग संचालित हो रही है। बस्ती वालों ने कई बार साइडिंग हटाने के लिए आंदोलन किया किन्तु प्रशासन के अभयदान के सामने उनके आंदोलन फीके पर गए। बस्ती वाले बीमारियों की आगोश में अपना जीवन यापन करने को मजबूर हैं।भ्रामक जानकारी से चल रहा यह कारोबारः साइडिंग संचालित करने में दोनों साइडिंग ने प्रशासन के कई विभागों को गलत जानकारी देकर साइडिंग को संचालित कर रखा है। आरटीआई में मिली जानकारी अनुसार पता चला कि दुबारा शुरू हुई दूसरी साइडिंग के पास तो अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं है। बिना किसी अनापत्ति प्रमाण पत्र के किसी प्रशासनिक स्वीकृति के बिना ही संचालित हो रहा है । गौर करने वाली बात यह है जिस जमीन पर यह संचालित है वह भूमि वन विभाग की है जिसका बीट क्रमांक 83 बदबदा है। जिसे पहले किसी व्यक्ति ने कब्जा किया बाद में यह भूमि धनपुरी के किसी व्यक्ति द्वारा लगभग 5 से 6 लाख में खरीद ली थी।इस तरह से चल रहा है खेलः उसी जमीन को हिन्द एनर्जी नामक कंपनी को करोड़ों रुपयों में बेचा गया। जिसने अपना काम संचालित किया जबकि नगर परिषद बकहो में यह भूमि पर एक आवसीय मकान बताकर उसकी इंट्री सरकारी दस्तावेजों में करा दी गई ।