विष्णु की कथनी करनी में फर्क का उदाहरण
एसडीएम ने सिद्ध किया भाजपा सरकार है उद्योगपतियों की
- By 24hnbc --
- Tuesday, 17 Nov, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 नवंबर 2026।
बिलासपुर एसडीएम ने दुर्गा पटेल पिता अनंत को नोटिस देकर यह सिद्ध कर दिया कि भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों की है। दुर्गा पटेल जो लगरा तहसील बिलासपुर के अंतर्गत किस है उन्हें 10 नवंबर को एसडीम बिलासपुर में नोटिस दिया। कहां की रवि सीजन में धान की फसल नहीं लगाने एवं भूजल संरक्षण के संबंध में लगातार गिरावट आ रही है।
सैटेलाइट सर्वे किया जा रहा है जिसमें उनकी भूमि में धान की तैयार नर्सरी पाई गई। उन्हें निर्देशित किया गया है कि रवि सीजन में धान की फसल के स्थान पर कम पानी वाली फसल जैसे दलहन, तिलहन या वैकल्पिक फसलों की खेती करें। उल्लंघन किए जाने पर शासन स्तर पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दें कि पूरे बिलासपुर में जितनी भी कोलवासरी लगी है। सब में भूमिगत जल का दोहन होता है और पानी का अपव्यय भीषण तरीके से होता है। बिल्हा क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में कहीं भी ऐसा यूनिट नहीं है जिसमें पानी किसी बांध या नहर से आता हो, सभी यूनिट भूमिगत जल से चलती है और हर यूनिट में हाई पावर पंप लगे हैं। ऐसे दर्जनों उदाहरण हैं जब संबंधित विभाग भूमिगत जल के दोहन पर यूनिट से कोई टैक्स नहीं लेता पर बिलासपुर एसडीएम को एक छोटा किसान टारगेट दिखाई देता है। जिसे वे दंडात्मक कार्यवाही की चेतावनी देते हैं। एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों के हितैषी बनते हैं और दूसरी तरफ उनकी नौकरशाही किसानों को प्रताड़ित करती है।

