No icon

24hnbc

यही खाकी रही तो खत्म नहीं होगा नक्सलवाद

24hnbc.com
बिलासपुर, 17 अक्टूबर 2025।
एक तरफ छत्तीसगढ़ की पुलिस केंद्र सरकार के साथ मिलकर नक्सलवाद पर पूर्ण नियंत्रण कर रही है। लगातार मूडभेद के कारण नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। कुछ मामलों में छत्तीसगढ़ पुलिस पर झूठ एनकाउंटर का आरोप भी लग रहा है। पर सब के बीच बिलासपुर पंचपेड़ी थाने में ग्राम मानिकचौरी के जोगी नायक पीड़ित ने जो हिम्मत दिखाई है वह कम लोग ही दिखा पाते हैं। उनकी पत्नी ने थाने में चार आरक्षक 1455, 216, 1393 व एक अन्य पर लिखित शिकायत दी है और रिश्वत देते हुए बनाए गए वीडियो को भी दिया। पीड़ित ने कहा कि उसे गुंडा बदमाश, दारु तस्कर में अंदर करने का भय दिखाकर ₹200000 मांगा गया और मामला 105000 में सेट हुआ। वीडियो में पुलिस वाला आदमी सिविल ड्रेस में दिखाई दे रहा है और विभिन्न किस्म के नोट गिनते दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर यही हाल रहा तो नक्सलवाद खत्म नहीं होने वाला और नक्सलवाद को पैदा करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ही काफी है। 
निचले स्तर से टॉप ऊपर तक दबाव डालकर पैसा लेने के गंभीर आरोप संगठित, संगठित अपराध पर लगाते हैं। महादेव ऐप में एक दर्जन पुलिस अधिकारी अवैध वसूली में लिप्त रहे और नीचे के कर्मचारी आम जनता से रुपए नोचते दिखाई देते रहे हैं तो नक्सलवाद पनपने के लिए जमीन तैयार है।