24hnbc
भेदभाव वाली कार्यवाही कॉलोनी में दर्जनों अवैध निर्माण सीना ठोक के खड़े हैं
- By 24hnbc --
- Monday, 13 Oct, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 14 अक्टूबर 2025।
मंगला क्षेत्र में छत्तीसगढ़ गृह राज्य मंडल निगम की कॉलोनी में अधिकतर मकान में अतिरिक्त निर्माण कराया गया है। इसमें से कितनों ने अतिरिक्त निर्माण की अनुमति ली यह अपने आप में जांच का विषय है। कारण यह क्षेत्र अब नगर पालिक निगम बिलासपुर के अंतर्गत आता है।
आज नगर निगम और गृह निर्माण मंडल के दस्ते ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो मकान के अतिरिक्त निर्माण को तोड़ दिया। मकान मालिकों का कहना है कि ऐसी कार्यवाही के पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दी गई। जो की प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। कॉलोनी में ही ऐसे कई मकान हैं जिनमें ना केवल अतिरिक्त निर्माण है, बल्कि पूरा का पूरा एक मंजिल नहीं अवैध तरीके से बनाया गया है और मकान का व्यवसायिक इस्तेमाल किया जाता है। पर संपत्ति के रूप में मकान एल आई जी अर्थात लो इनकम ग्रुप में दर्ज होने के कारण संपत्ति कर के दायरे से बाहर है। जिन दो मकान का अतिरिक्त निर्माण तोड़ा गया उनका कहना है कि निगम की कार्यवाही में भेदभाव झलकता है। इस बात की भी पूरी संभावना है कि अवैध निर्माण के पहले निगम और मंडल के कुछ अधिकारियों को चाढौत्री प्राप्त होती है।
(समाचार संकलन डाॅली पटेल)


