24hnbc
हाथ पर हाथ धरे बैठे नायक, दिखावे की होती सीएम कॉन्फ्रेंस
- By 24hnbc --
- Saturday, 11 Oct, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2025।
सड़क पर केक काटना बर्थडे सेलिब्रेट करने पर कभी भी बवाल हो जाता है। अपना रसूख दिखाने के लिए सड़क ही काम आती है। कितने भी बड़े होटल, रेस्टोरेंट, पब में पार्टी सेलिब्रेट कर ली जाए पर वो मजा नहीं आता जो सड़क पर केक काटने में आता है। यह प्रवृत्ति कब से और बढ़ गई जब से मिस्टर धाकड़ में प्राकृतिक केक सड़क पर काट दिया। पर यह छोटे अपराध हैं असल अपराध तो इन दोनों बिलासपुर जिले के हर उसे रोड पर हो रहा है जहां फैमिली ढाबे हैं। कोई नहीं जानता कि ढाबे का असली मालिक कौन है और किसी ढाबे में किस हिस्ट्री सीटर का पैसा लगा है। एक बड़े गुंडे का पैसा श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित पराठा हाउस में क्या लगा पराठा बिकना ही बंद हो गया। पर अलग-अलग हाईवे पर फैमिली ढाबों के नाम पर शकल करम सब हो रहा है।
प्रदेश की यशस्वी सनातन सरकार और उसकी कथित सनातनी नौकरशाही गायों को बचाने तो दौड़ पड़ती है, गले में पट्टा डालते घूमती है पर जब ढाबों में चल रहे शकल करम पर , पट्टा डालने की बात आती है तो पीठ दिखाकर खड़ी हो जाती है। नापतोल विभाग का फर्जी पदाधिकारी बनकर कुछ लोगों ने एक ढाबे को भयादोहन का शिकार बनाया पर कार्यवाही किसी पर नहीं हुई। अपने इतिहास में कई काली बातें दबा कर रखने वाला रायपुर रोड का एक ढाबा इस समय फिर से चर्चा में है। चकरभाटा जिसे अब व्हीआईपी निगरानी वाला कहा जाता है में हर तरह का अपराध पनपता है। ड्रग्स, सट्टा, अवैध क्रिप्टो ट्रेडिंग, टैक्स चोरी, देह व्यापार सर्व दूर्गुण संपन्न इस क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई अंगड़ाई ले रही है। दो युवा अपराधियों के बीच जंग है एक जेल जाने में फक्र करता है दूसरा जेल जाने से डरता है। दोनों की पीठ पर किसी न किसी आका का हाथ बताया जाता है। सड़क किसी भी दिन खून से लथपथ होने वाली है। क्योंकि मामला एक ढाबे से गैरकानूनी गतिविधि संचालित करने का है। शहर में मस्तूरी रोड, सिलपहरी रोड, कोटा, तखतपुर, सीपत या किसी भी बाईपास पर चले जाइए चोरी का डीजल, गांजा, नशे के हर किस्म का सामान कबाड़, देह व्यापार जिसमें किन्नर भी शामिल हैं और चोरी का कोयला, रेत, ईट, गिट्टी सब कुछ मिल जाएगा। यहां तक की चोरी की जमीन भी मिल जाएगी और यह सब हो रहा है सुशासन में जहां नारा है सब का साथ सब का विकास।


