24hnbc
डिप्रेशन बना संस्कार की आत्महत्या करने की वजह
- By 24hnbc --
- Monday, 29 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 29 सितंबर 2025।
राजकिशोर नगर में 17 युवक संस्कार ठाकुर ने खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि युवक डिप्रेशन में था। हालांकि नीट में उसका सलेक्शन हो गया था और भोपाल में पढ़ाई कर रहा था।
कांग्रेस नेता अजय सिंह ठाकुर का भतीजा और उनके छोटे भाई चित्रसेन ठाकुर के पुत्र संस्कार ठाकुर ने खुद को गोली मार ली है। इस घटना से मौके पर ही मौत हो गई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर की है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बहुत परेशान चल रहा था। इसके पहले भी उसने एक बार फिनायल पीकर भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। रायपुर में लंबा इलाज के बाद उसकी जान बची थी। डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। घर के लोग उस पर पूरे समय नजर भी रखते थे। लेकिन इत्तफाक से आज वह घर में अकेला था। मौका देखकर उसने अपने आपको लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।


