24hnbc
अजय उमेश जेम्स जैसे बिशप जो सीनेट के ऊपर हैं, तथ्यों को छुपा कर सत्र न्यायालय में मांग रहे थे अग्रिम जमानत
- By 24hnbc --
- Friday, 12 Sep, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 13 सितंबर 2025।
सिविल लाईन थाना रायपुर में 19.6.2025 के दिन धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत जयदीप रॉबिंसन, नितिन लॉरेंस, रूपिका लॉरेंस, एसके नंदा, अजय उमेश जेम्स, बीके नायक के खिलाफ एफआईआर हुआ। इसमें से पांच पुरुष छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के कभी ना कभी सोकॉल्ड पदाधिकारी रहे। सितंबर माह में ही एसके नंदा और अजय उमेश जेम्स की अग्रिम जमानत याचिका सत्र न्यायालय रायपुर में खारिज हुई और अब छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है। अजय उमेश जेम्स वर्तमान बिशप जबलपुर डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के अध्यक्ष है।
9 .12 .2021 से 7. 8 .2023 तक वह छत्तीसगढ़ डायोसिस के बिशप और छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के पदाधिकारी रहे। रायपुर के सालेम इंग्लिश मीडियम के प्राचार्य रूपिका लॉरेंस को जो नियुक्ति पत्र मिला उसकी तारीख 7.11.2023 है। जिसमें अजय उमेश जेम्स का हस्ताक्षर है और अजय उमेश जेम्स का कार्यकाल 7. 8. 2023 को समाप्त हो गया था तो क्या यह माना जाए की पद से हट जाने के बाद उन्होंने सालेम स्कूल का प्राचार्य बैठाल दिया। 13.3.2015 के सीनेट की बैठक में निर्णय हुआ की छत्तीसगढ़ के पूरे 19 स्कूल जबलपुर डायोसिस के क्षेत्र अधिकार में रहेगा। अब जब अजय उमेश जेम्स जबलपुर डायोसिस का बिशप है और स्कूल समिति का पदाधिकारी तो वह छत्तीसगढ़ के स्कूलों को टेक ओवर करने के लिए कार्यवाही क्यों नहीं करता साथ ही जब 9. 12. 2021 से 7. 8. 2023 तक छत्तीसगढ़ का बिशप रहा तब भी उसे पता था कि स्कूल जिनका वह गैर कानूनी प्रबंध कर रहा है असल में जबलपुर डायोसिस का है। अजय उमेश जेम्स जब छत्तीसगढ़ डायोसिस का बिशप और एजुकेशन बोर्ड का पदाधिकारी था तभी तो पुलिस एफआईआर में उसका नाम है। और आज जब वह जबलपुर पदाधिकारी है तब भी उसे पता है कि स्कूल किसके ईसाई समाज के यह कैसे बिशप है जो अपने ही सीनेट के आदेश को नहीं मानते। निशिता हंसा दास की डब्ल्यूपीसी नंबर 759/15 और पीआईएल 71/16 में अजय उमेश जेम्स के शपथ पत्र भी लगे हुए हैं। जिसमें उन्होंने माना है कि स्कूल जबलपुर डायोसिस के क्षेत्राधिकार में है। अजय उमेश जेम्स और एसके नंदा ने पहले सत्र न्यायालय और अब उच्च न्यायालय में जो अग्रिम जमानत याचिका प्रस्तुत की है। उसमें तथ्यों को छुपाया यह अपने आप में गंभीर अनियमित की श्रेणी में आता है। अजय उमेश जेम्स के ही कार्यकाल में ही रायपुर के सालेम इंग्लिश स्कूल का नाम परिवर्तन हुआ और एक नया स्कूल प्राइवेट सालेम स्कूल खुला इस पर तथ्यात्मक विस्तृत रिपोर्ट पढ़े कल.....


