24hnbc
स्वतंत्रता दिवस पर चर्च और छत्तीसगढ़ डायोसिस के पदाधिकारियों के समर्थकों में मारपीट, 7 गिरफ्तार
- By 24hnbc --
- Thursday, 14 Aug, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 15 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ गढ़ डायोसिस और चर्च के सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गंभीर शर्मनाक घटना कर डाली । बिशप और स्वघोषित पदेन अधिकारियों के समर्थकों (छीलटो) ने आपस में जमकर मारपीट कर मसीही समाज की साख को धूमिल किया। यह विवाद मिशन अस्पताल परिसर में बिजली कनेक्शन के मुद्दे को लेकर भड़का और देखते ही देखते गैंगवार में बदल गया।
सिविल लाइन थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह मिशन कंपाउंड में रहने वाले दो पक्षों में पहले बहसबाजी हुई, जिस पर पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों गुट फिर भिड़ गए और संज्ञेय अपराध की स्थिति बन गई।
पुलिस ने तत्काल कार्यवाही रते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में मिथलेश सेनरी (51), नतीन सिंह (48), शहिद हुसैन (40), प्रयाश सहिस (29), दिलीप धृतलहरे (45), रोहन धृतलहरे (23) और रोहित धृतलहरे (19) शामिल हैं।
गौरतलब है कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार मिशन अस्पताल परिसर खाली करने की समय सीमा 22 अगस्त तय की गई है, अपने घर का सामान समेट कर जाने के बजाय आपस में ही भिड़ कर इन्होंने बता दिया की इनके बिशप और अधिकारियों से इनने क्या शिक्षा ग्रहण की थी .इस बीच स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर खुलेआम मारपीट ने पूरे मसीही समुदाय को शर्मसार कर दिया है।
पुलिस ने सख्त संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर कठोर कार्यवाही कर रहेगी।


