24hnbc
आरती ने राशि प्रबंधन पर लगाया अनुचित दबाव का आरोप
- By 24hnbc --
- Monday, 26 May, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 27 मई 2025।
राशि स्टील प्लांट पाराघाट के जीएम विनोद कुमार तिवारी पर आरती यादव पति स्वर्गीय प्रकाश कुमार यादव ने गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर बिलासपुर को सौंप गई शिकायत में उसने कहा कि 20 मई रात्रि 10:00 बजे रात्रि 10:00 बजे विनोद तिवारी, शिव गर्ग, सुब्रल सरकार उसके घर आए और उन्होंने दबाव बनाया। 21 मई को विनोद तिवारी दोबारा घर आया और कहां सब ठीक कर दूंगा। 22 तारीख को एक गाड़ी भेज कर दबाव पूर्वक प्लांट बुलाया और कहा कि चुपचाप काम करो यहां वहां शिकायतें करने से कुछ हासिल नहीं होगा।
आरती यादव ने इसके पूर्व 19 मई को एक आवेदन पत्र कलेक्टर बिलासपुर को दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उसे अनुकंपा के आधार पर प्लांट में नौकरी दी गई थी। यहां पर षडयंत्र पूर्वक उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इस मामले में उल्लेखित तथ्य यह है कि राशि स्टील में एक दर्जन से अधिक महिला कर्मचारी है महिला कर्मचारियों के साथ दुर्भावना पूर्ण व्यवहार की शिकायत के समाधान के लिए कोई आंतरिक पटल नहीं है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत मस्तूरी थाना में भी करने की कोशिश की थी पर उसका आवेदन ही नहीं लिया गया।


