No icon

24hnbc

25 को हत्या 26 को डकैती किसका-किस पर प्रहार

24hnbc.com
बिलासपुर, 26 अगस्त 2024। समाचार संकलन (भूषण) 
कल पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में हत्या और जन्माष्टमी के त्यौहार के बीच मोपका विवेकानंद कॉलोनी में कथित डकैती एक तरफ देश के गृहमंत्री नक्सलियों को घुसकर मारने की बात करते हैं और दूसरी और साधारण अपराधी पुलिस का खौफ नहीं खाते। अभी 24 तारीख को ही एक पत्रकार वार्ता में पुलिस अधिकारी 11 अपराधियों को हिरासत में दिखाकर जप्त किए गए हथियारों के साथ कह रहे थे बड़ी वारदात के पहले अपराधियों को पकड़ना बड़ी सफलता है। ऑपरेशन स्ट्रीट अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार अंग्रेजी की टाइटल के स्थान पर हिंदी के जुमले बतायें जा रहे थे।
डकैती की सूचना के बाद डाॅगस्काॅट को भी बुलाया गया पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे। इसके पूर्व एक मंदिर की पुजारी के घर पर रखी गई रकम को फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर रकम उठाने वाले को लेकर दबी जुबा में कुछ सुना जा रहा है। 
प्रदेश के गृहमंत्री विपक्षी नेताओं पर तंज करते हैं अपनी पुलिस के रवैया पर कुछ नहीं कहते ऊपर से बिलासपुर विधायक का वादा 15 दिन में अपराध पर पूर्ण नियंत्रण भाजपा के लिए भारी पड़ रहा है।