24hnbc
मस्तूरी अनुविभाग में चल रहा गुप्ता सिंडिकेट
- By 24hnbc --
- Monday, 15 Apr, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 16 अप्रैल 2024।
एक समय छत्तीसगढ़ की राजनीति में तहलका मचाने वाला भूमि घोटाला भदौरा हुआ जिसमें कई सौ एकड़ सरकारी जमीन गायब हो गई भला हो कुछ जागरूक नागरिकों का जिनकी शिकायत पर मामले का खुलासा हुआ। और व्यवस्था को एफआईआर करना पड़ा। 2018 के बाद मस्तूरी ब्लाक का दर्रीघाट जांजगीर रायपुर एन एच पर आ गया और फोर लाइन के किनारे आने पर अत्यधिक अधिक महत्वपूर्ण हो गया। सबसे पहले भूमि के नाम पर जमकर लूट हुई, पटवारी हल्का नंबर 25 में लगभग 150 एकड़ शासकीय जमीन हुआ करते थे। गुप्ता सिंडिकेट लगभग 50 एकड़ सरकारी जमीन को निजी बनाकर बिक्री कर चुका है।
खसरा नंबर 113, 77 में विशेष तौर पर मिशल से अधिक जमीन का बिक्री हो चुका है। कांग्रेस शासन काल में दर्री क्षेत्र में सरपंचों ने जागरूक नागरिकों के साथ तत्कालीक बिलासपुर कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तल को ज्ञापन सौंपा, पर मस्तूरी एसडीएम पंकज डाहिरे ने जांच ठंडे बस्ते में डाल दिया एक से ज्यादा बार मीडिया ने भी इस विषय को उठाया अभी भी राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ पर गुप्ता बंधुओं का सिंडिकेट जोर शोर से अपने काम पर लगा हुआ है।
अधिकारी शिकायत होने पर जांच की बात कह कर मामले को रद्दी की टोकरी में डालते हैं इसलिए यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं की दर्रीघाट भदौरा टू सिक्वल बन रहा है।


