24hnbc
नवभारत प्रेस की करोड़ों की संपत्ति ईडी ने की कुर्क, करोड़ों का मामला
- By 24hnbc --
- Thursday, 04 Apr, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 अप्रैल 2024।
ईडी ने बीते शनिवार को भोपाल की नव भारत प्रेस की 10 अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया ईडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इन संपत्तियों की कुल कीमत 2.36 करोड़ है। जो मध्य प्रदेश के सतना और सीहोर में स्थित हैं, केंद्रीय जांच एजेंसी ने प्रेस के खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है। ईडी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, मामले में सीबीआई, एसपीई, बीएस और एफसी द्वारा चार्जशीट दायर की गई थी. बाद में ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि प्रेस ने निदेशक सुमित माहेश्वरी और अन्य लोगों ने धोखाधड़ी की है आरोप है कि इन लोगों ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से कर्ज यह कर्ज प्रेस का आधुनिकीकरण करने और नई मशीनों की खरीद हेतू लिया गया हालांकि, बाद में ये पैसा डाइवर्ट करके सुमीत के भाई संदीप माहेश्वरी की कंपनी एनबी समूह के कर्मचारियों को दिया गया। इस तरह पैसे का व्यावसायिक और निजी आर्थिक जिम्मेदारियों का निपटारा करने के लिए प्रयोग किया रिलीज के मुताबिक, बाद में बैंक को ये कर्ज लौटाया नहीं गया।
ईडी के मुताबिक, बैंक ऑफ महारष्ट्र के साथ कुल 15.67 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप है फिलहाल, मामले में जांच जारी है।


