जिले में नशा करने वाले लोगों के हौसले बुलंद
सेल्समैन के साथ हुआ मारपीट, थाने में हुआ मामला दर्ज
- By 24hnbc --
- Sunday, 04 Feb, 2024
24hnbc.com
बलौदाबाजार, 4 फ़रवरी 2024।
बलौदा बाजार भाटापारा जिले में हमेशा अजीबोगरीब घटना देखने एवं पढ़ने को मिलता है कुछ दिन पूर्व ही खबर प्रकाशन हुआ कि जिले में नकली शराब की बातें जोरों शोरो से है और पलारी पुलिस थाना ने कार्यवाही कर नकली शराब का धंधा करने वाले लोगों को गिरफ्तार भी किया बीते दिवस कसडोल के कोसमसरा के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंचे जहां पर उन्होंने गांजा बेचने वाले व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही करने के लिए बात किया अब आज ताजा मामला इस प्रकार से है कि भाटापारा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरखी में जहां पर शराब की दुकान है वहां पर कुछ लोगों के द्वारा शराब मांगी गई जिसमें सेल्समैन के द्वारा कहा गया कि मैं पांच पाव से ज्यादा नहीं दे पाऊंगा शासन का आदेश है जिस बात को नजर अंदाज करते हुए गंदी-गंदी अश्लील गालियां देते हुए बाहर आकर लड़ने झगड़ने एवं मारपीट कर सेल्समैन को नुकसान पहुंचाने जैसा कृत किया जिसमें शराब भट्टी में जो लोग कार्य करते हैं आपसे बीच बचाव के और तत्काल थाना में शिकायत दर्ज करवाए अब देखने वाली बात यहां होगी कि पुलिसिया तंत्र, आबकारी तंत्र इन सभी मामलों को लेकर किस तरह का आयोजन प्रयोजन बनाते हैं क्योंकि अवैध कारोबार करने वाले लोग या फिर नशे करने वाले लोग जिनके हौसले बुलंद है और अब वहां कानून के दायरे में भी आने को दिखाई दे रहे हैं खबर अभी बाकी है वह अगले अंक में पुलिस एवं आबकारी तथा उच्च अधिकारियों का बयान लेकर के खबर पुन प्रकाशित की जाएगी...


