No icon

24hnbc

कमजोरी के साथ कोई नहीं होगा खड़ा, दर-दर भटकेगी पीड़िता

24hnbc.com
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2023।
228 अक्टूबर को प्रेस क्लब बिलासपुर में एक महिला आदर्श सिंह ठाकुर पर बलात्कार का आरोप लगा रही उसका कहना है कि एक माह से ज्यादा बीत जाने पर भी थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज पर कोई कार्यवाही नहीं की पीड़िता ने इस बात की जानकारी जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक को भी दी पीड़िता के बताए अनुसार पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी फरार हैं। पर उसे महिला का कहना है दोनों यही है उनके बताने पर भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही।
 पीड़िता ने यह भी बताया कि उनके पिता सुरेश सिंह ठाकुर री के पद पर है और उन्होंने उसे धमकाया कि मेरे बेटों का कुछ नहीं बिगड़ेगा मैं उन्हें बचा लूंगा पर तुम पूरे समाज में बदनाम हो जाओगी। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि उनका कोई तखतपुर में मामा धनंजय सिंह क्षत्रिय जो स्वयं को भाजपा का नेता बताता है वह भी रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता का कहना है कि अपराधियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त हो रहा है क्योंकि वह सक्षम परिवार से हैं।
प्रेस कांफ्रेंस के बाद हमने आदर्श के पिता से उनका पक्ष जानने के लिए उनके नंबर पर बात करने की कोशिश की बात के दौरान जब उन्हें बताया गया कि आपके बेटों पर बलात्कार का आरोप लग रहा है उसे विषय में आपका पक्ष जानना है बस इतना सुनकर उन्होंने फोन काट दिया। दोबारा फोन करने पर सिर्फ मोबाइल की घंटी बजी रिसीव नहीं किया।
एक माह पुर्व सकरी क्षेत्र के एक युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर बाइट देते हुए बताया था कि बिल्डर पूर्व सांसद मित्र ने किस तरह उसकी जिंदगी खराब की शिकायत के बावजूद कार्यवाही नहीं हो रही है तब तो डिजिटल मीडिया पर कथित बलात्कार का वीडियो भी चला उसे मामले में भी कुछ ही घंटे के भीतर लीपा पोती हो गई बिल्डर महोदय नवरात्रि के दिनों में शान से माता की भक्ति करते देखे गए। दैहिक शोषण के अधिकतर मामलों में शिकायत दर्ज हो जाने के बावजूद जांच एजेंसी की धीमी गति इस बात का भरपूर मौका देती है कि सबल पक्ष जिसका खेल कुआ तालाब पानी सब कुछ है निर्बल पक्ष पर दबाव बनाए और मामला सनै सनै समाप्ति की ओर जाए। कभी-कभी तो ऐसे मामलों में जाति और संप्रदाय को भी घोट कर और कठिन बना दिया जाता है। रतनपुर पहले बलात्कार फिर नाबालिग द्वारा पीड़िता की मां पर दही का शोषण पाक्सो मामले को पूरी तरह हर तरीके से सांप्रदायिक रंग दिया गया। आज रतनपुर जाकर देखें किस शांतिपूर्ण तरीके से दोनों पक्ष विचरण करते देखे जा सकते हैं। ऐसे में सही और गलत नैतिक और नैतिक कानूनी गैर कानूनी के बीच भेद करना अत्यंत कठिन होता जा रहा है।
बिलासपुर