24hnbc
सड़क सुरक्षा पर होगा लघु फिल्म उत्सव
24hnbc.com
बिलासपुर, 22 जून 2003। गति जीवन का आधार बन गई है यह गति जीवन को लील ना जाए इसकी जिम्मेदारी भी हमारी ही है और इसी बात को ध्यान रखते हुए राज्य के भीतर इस बार सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव 2023 शुरू किया गया है। इस संबंध में राज्य की एजेंसी से आए हुए संजय शर्मा ने बताया कि, सड़क सुरक्षा के मुद्दों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लघु फिल्म प्रविष्टियों को मौका दिया जा रहा है। फिल्म एचडी रुप में होना चाहिए उसकी कुल अवधि अधिकतम 120 सेकंड होना चाहिए। साथ ही स्वरचित, प्रसारित जैसी शर्तें भी है। लघु फिल्मों को चयनित होने के साथ सर्वश्रेष्ठ फिल्म पर 80000, प्रथम उप विजेता को 50,000, सेकंड रनरअप 30,000 का परितोषिक दिया जाएगा। इसके साथ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, पटकथा, सिनेमैटोग्राफी, अभिनेता अभिनेत्री श्रेणी के लिए 25000 रुपए का पारितोषिक भी निर्धारित किया गया है। लघु फिल्मों का नामांकन 1 जुलाई से शुरू होगा जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। फिल्म समारोह अगस्त के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। श्री शर्मा ने बिलासा गुड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतिवर्ष भारत में सड़क दुर्घटना में 400000 से ज्यादा के आंकड़े दर्ज किए जाते हैं इनमें हुई मृत्यु का आंकड़ा रूस यूक्रेन में हो रहे युद्ध में मृतकों की संख्या के बराबर है। प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ में ही लगभग 13000 लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं। उच्चतम न्यायालय की गाइड लाइन के अनुसार इसी साल से स्कूली पढ़ाई में ट्रैफिक के नियमों को भी जोड़ा गया है। सामान्य तौर पर देखा जाता है कि सड़क किनारे लगे हुए सड़क पर रेखांकित संकेतों को ड्राइवर, आम जनता, पैदल चलने वाले नहीं जानते हैं और दुर्घटना का यह बड़ा कारण है एक तरफ विज्ञापन जागरूकता का संदेश देते हैं तो कभी कभी यही विज्ञापन दुर्घटना का कारण बन जाते हैं प्रदेश में विभिन्न समितियों ने काम करके बड़ी संख्या में ब्लैक स्पॉट चिन्हांकित किए हैं और शोध के आधार पर उन पर हो रही दुर्घटनाओं को कैसे रोका जाए पर भी काम किया गया असल में अच्छा ट्रैफिक संचालन सतत प्रक्रिया है और यह काम केवल पुलिस का नहीं है स्वशासन, नागरिक जागरूकता और विभिन्न विभागों के समन्वय से इसे कायम किया जा सकता है। पत्रकार वार्ता में बिलासपुर शहर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जयसवाल भी उपस्थित थे।


