No icon

24hnbc

शराब घोटाले को लेकर ईडी ने फिर मारा छापा जाने..... ?

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर/रायपुर, 12 मई 2023 । प्रदेश में ईडी के छापेमारी थमने का नाम नहीं ले रही, ईडी ने शुक्रवार को होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा, शराब कारोबारी मनदीप चावला और बीड़ी कारोबारी दीयालाल मेघजी के ठिकानों पर भी दबिश दी है। छत्तीसगढ़ की चर्चित 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के सिलसिले में ईडी ने यह छापेमारी की कार्यवाही की ईडी ने होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा के देवेंद्र नगर, मनदीप चावला के पंडरी और दीयालाल मेघजी के बैजनाथपारा में डीएम प्लाजा और डीएम वाटिका स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है।