No icon

24hnbc

समता कॉलोनी की शतरंज मेडी गया जेल करेगा वसीम का इंतजार

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 11 मई 2023। बिलासपुर शहर की गंदी राजनीति ने शहर में निठल्लो की गैंग बनवा दी, एक का नाम केवल तो एक का स्वयं। समता कॉलोनी में एक गैंग का सदस्य मारा गया हत्या का षड्यंत्र रचने वाले कुछ लोग पकड़े गए मुख्य सरगना फरार हो गया जिस गैंग की पिटाई हो गई उसने कुछ दिनों में दोबारा ताकत सजोई और वक्त का इंतजार किया। फरार आरोपी को छटपटाहट हुई सूत्र बताते हैं मुआवजा तय हुआ और कोर्ट के ग्रीष्मकालीन अवकाश में फरार आरोपी ने सलेंडर की सोची इसी बीच फिर से गैंगवार हो गई। पीटने वाले को पुलिस ने पड़ोसी जिले से गिरफ्तार कर लिया और परेड निकाल कर जेल दाखिल कर दिया जो फरार है वो फरार है। पाती पुलिस उसे कहीं से गिरफ्तार करती है तो जेल ही तो लेकर जाएगी जहां पर उसका प्रतिस्पर्धी पहले से मौजूद है मतलब गैंगवार सड़क पर नहीं जेल के अंदर होगी हम पहले भी कह चुके हैं कि संजू त्रिपाठी मर्डर केस के बाद जमीनों को कब्जा करने, खाली कराने का व्यवसाय में एक नंबर की जगह खाली हो गई थी क्योंकि जिसकी हत्या हुई वह तो चला गया जिसने हत्या कराई वह जेल में है तब बाहर के धंधों को कौन संभालेगा। और बिलासपुर की नंबर एक की स्थिति कौन लेगा अब इस प्रश्न का उत्तर मिल गया पुलिस जिसका दबदबा खत्म करने परेड कर आ रही है माफिया के बाजार में उसे रेट बढ़ना कहते हैं जो हो गया। यहां पर एक बात और जरूरी है कि असामाजिक तत्व और गुंडा तत्वों में सभी राजनीतिक दलों की उपस्थिति और दोस्ती जरूरी है। एक दूसरे पर आरोप नहीं लगाते कल जो लोग पकड़े गए उनमें से कुछ का संबंध सत्ताधारी दल से तो कुछ का संबंध पूर्व सत्ताधारी दल से है। और दोनों एक दूसरे की खूब मदद करते हैं यही माफिया का खेल है।