भाजपा के लोगों ने किया जन आक्रोश
धोबी तालाब से निकलने वाली मुरूम, गाड़ी पर हुई कार्यवाही
- By 24hnbc --
- Monday, 24 Apr, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बलौदाबाजार भाटापारा, 25 अप्रैल 2023 । जिले में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों की तादाद में लोगों ने बीते रात मुरूम गाड़ियों पर अंकुश लगाने तथा कार्यवाही करने हेतु चक्का जाम जैसा कृत्य किया। मामले का विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 4 अप्रैल 2023 से लगातार आज दिनांक तक धोबी तालाब से मुरूम की गाड़ी लगातार सार्वजनिक जगह तथा निजी जगहों और अन्य कई जगहों पर मुरूम की गाड़ी जा रही थी और अत्यधिक मात्रा में मुरूम भरी हुई जाती थी इन्हीं सब कारणों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने 4 अप्रैल को गाड़ियों पर कार्यवाही करने हेतु खनिज विभाग को सूचना दी मगर जैसे तैसे और कुछ मान्यता प्राप्त वरिष्ठ कांग्रेसी लोगो तथा आपसी बातों को देखते हुए मामला शांति पूर्ण हो चुका था, मगर बीते दिवस में लगातार धोबी तालाब से जिला अस्पताल की रोड से होते हुए कलेक्टर परिसर के सामने से जाते हुए रोड में नाली को तोड़ते हुए गाड़ियों का जाना हुआ जिससे मामला गरमा गया और रोड की बदहाल स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने गाड़ी को रोका तथा कार्यवाही करने हेतु उच्च अधिकारियों को सूचना दी जिस पर खनिज निरीक्षक भूपेंद्र भक्त का आना हुआ तथा दो जो रवि कंस्ट्रक्शन की गाड़ी थी तत्काल मौके पर वजन कराकर तथा अत्यधिक वजन दोनों की कार्यवाही प्रक्रिया की गई तभी भारतीय जनता पार्टी के लोग शांत हुए सभी प्रकरणों पर ध्यान दिया जाए तो बातें कई तरह की है मगर वहां खबरों में बयान नहीं की जा सकती क्योंकि मामला जनहित के मुद्दे से संबंधित है तथा कुछ निजी लोगों को लाभ पहुंचाने हेतु भी कार्य किया जा रहा है और परिषद में जिस प्रकार से बैठक हुई थी उस प्रकार से कार्य नहीं हुई और हुई भी है तो वह कुछ प्रतिशत के तौर पर इसी कारण से यह मामला ऊपर आ गया कई बातों की जानकारी होना उपलब्ध है कुछ उपलब्ध करना बाकी है तथा वरिष्ठ अधिकारियों से बयान लेकर के खबर पुनः प्रकाशित की जाएगी। उपरोक्त सभी कार्यों के समय मुख्य रूप से सनम जांगड़े पूर्व विधायक बिलाईगढ़, टेसुलाल धुरंधर विधायक प्रतिनिधि बलौदाबाजार,नगर पालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल,अमित जायसवाल, वार्डों के पार्षद के साथ कई नगरपालिका के नागरिक मौजूद रहे।
( राघवेंद्र सिंह )


