24hnbc
अमन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
- By 24hnbc --
- Sunday, 05 Mar, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 3 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व मुख्य सचिव अमन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका आज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। जस्टिस राकेश मोहन पांडे ने कहा कि विधिवत निचली कोर्ट से प्रारंभ करें.... पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के एफआईआर रद्द करने के आदेश को खारिज किया था और अमन सिंह को 2 सप्ताह के भीतर अग्रिम जमानत याचिका लगाने की छूट दी थी। अमन सिंह के अधिवक्ता ने सीधे उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई जस्टिस ने याचिका को खारिज करते हुए क्रमशः आने को कहा।


