24hnbc
समता कॉलोनी हत्याकांड का आरोपी आज तक है पुलिस पकड़ से बाहर
- By 24hnbc --
- Sunday, 19 Feb, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 20 फरवरी 2023। इन दिनों बिलासपुर पुलिस की सक्रियता काबिले तारीफ है एक तरफ चोरी के प्रकरण हल हो रहे हैं अपराधी पकड़े जा रहे हैं दूसरी ओर घोटाले के 10 साल से फरार आरोपी भी हिरासत में लिए जा रहे हैं पर पुलिस की इस पूरी काबिलियत पर तब प्रश्नचिन्ह लग जाता है जब 302 का फरार आरोपी 1 साल बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ता। मामला सिविल लाइन थाने का है घटना समता कॉलोनी पार्क की है उस समय थाना के एसएचओ जो थे उन्होंने अपराधियों को पकड़ने में शिथिलता दिखाई अपने को एनएसयूआई का पदाधिकारी बताने वाला आरोपी वसीम खान पहले तो तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के सामने उपस्थित होकर ज्ञापन बाजी किया पुलिस ने जांच के उपरांत कार्यवाही गिरफ्तारी की बात कही और वसीम खान को गायब हो जाने का पूरा मौका मिल गया या दिया गया। तब से आज तक लगभग 300 दिन हो गए कानून के लंबे हाथ खान साहब की हाथों से दूर है। इस दौरान व्यापार विहार क्षेत्र के एक सट्टेबाज ने पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया कि उसके पास कान्फ्रेंस के माध्यम से सट्टे की अवैध वसूली के लिए वसीम खान का नाम बताने वाले ने पैसा दो अन्यथा गोली मार देंगे । वसूली भी लाखों की थी जांच में क्या हुआ नहीं पता पर 302 का नामजद आरोपी आज तक सिविल लाइन थाना के पकड़ से दूर है।


