24hnbc
थाना पचपेड़ी अभियान निजात चलाकर अवैध शराब पर की गई कार्यवाही
- By 24hnbc --
- Tuesday, 07 Feb, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 8 फरवरी 2023। थाना प्रभारी पचपेड़ी के द्वारा टीम बनाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली अभियान चलाकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किया गया । कृत कार्यवाही के दौरान ग्राम पतईडीह में बुचे लाल टण्डन नामक व्यक्ति अपने घर आंगन के पैरा में अवैध शराब बिक्री करने के नियत से छिपाकर रखा मिला उक्त संबंध में व्यक्ति को शराब बिक्री करने एवम् रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहते हुए पर्याप्त समय दिया गया किंतु आरोपी द्वारा किसी भी प्रकार का अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया उक्त आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा के अंतर्गत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बृज लाल भारद्वाज, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह, सिंद्दाम पाटले, राजकुमार पाटले, रघुनाथ रेड्डी महिला रक्षक मीना राठौर का सहरानीय योगदान रहा।


