No icon

24hnbc

पचपेड़ी पुलिस की सक्रियता से घर वापस पहुंची दो लड़कियां

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 26 दिसंबर 2022। इस प्रकार है सूचकों द्वारा दिनांक 21.12.2022 को थाना उपस्थित आकर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया की इसके नाबालिग लड़कियां स्कूल जाने के नाम से घर से निकली थी जो शाम तक घर वापस नही आयी तो इनके परिजनो ने आस पास एवं रिस्तेदारो में पता तलाश किये कहीं पता नहीं चल पाया सूचना पर गुम इंसान एवं अपराध पंजीबद्ध कर जांच पता तलाश में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् उमनि व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति पारूल माथुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राहुल देव शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति गरिमा द्विवेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी एवं स्टाफ के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पता तलाश किया गया पता चला कि अपहृत बालिकाओं का मोबाइल नबर को साईबर सेल माध्यम से पता किये जो अपहृत बालिकाओं का टावर लोकेशन रेलवे स्टेशन बिलासपुर बताये जिस पर तत्काल टीम तैयार कर रवाना हुये थे अपहृत बालिकाओं को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से दिनांक 21.12.2022 के रात्रि में बरामद कर थाना लाकर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दस्तयाब किया गया ।
  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज, प्रधान आर. रामबहोर सिन्हा लक्ष्मण सिंह, आरक्षक छत्रपाल डहरिया ,रघुनाथ रेड्डी व महिला आर मीना राठौर का सराहनीय योगदान रहा।