24hnbc
पचपेड़ी क्षेत्र में दिखने लगा पुलिस कार्यवाही का प्रभाव
- By 24hnbc --
- Saturday, 24 Dec, 2022
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 25 दिसंबर 2022। बढ़ते शहरीकरण का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है मोबाइल संस्कृति के प्रभाव में युवक के कदम ना केवल युवतियों को परेशान करने वाले बन रहे हैं । ऐसा ही एक प्रकरण पचपेड़ी थाना में कायम हुआ है आरोपी परमेश्वर मधुकर उर्फ चिंकू के विरुद्ध 452, 294, 332, 506, 354 आईपीसी और 8, 12 पाक्सो एक्ट के अपराध क्रमांक 328/2022 कायम किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया घटना यह है कि 23 दिसंबर को आरोपी ने गांव की एक युवती के साथ न केवल छेड़खानी की बल्कि उससे गाली गलौज की विरोध करने पर घर पर रखे हासिये से उसके हाथ पर चोट भी पहुंचाई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की एवं आरोपी को हिरासत में लिया पूरे मामले में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती गरिमा द्विवेदी के निर्देश पर थाना प्रभारी बीएल भारद्वाज थाना स्टाफ सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह एवं अन्य स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।
कुछ माह पूर्व तक पचपेड़ी थाना पशु तस्करी, अवैध शराब उत्पादन, बिक्री के साथ ही संगठित अपराधों का गढ़ बन रहा था पर इन दिनों पुलिस ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश को फॉलो किया जा रहा है और फील्ड में तैनात स्टाफ ने कम से कम पचपेड़ी थाना क्षेत्र के 40 गांव में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। यही कारण है कि 48 ग्रामीणों ने अवैध शराब के धंधे से स्वयं को दूर कर लिया है इसके पहले शक्ति के नाम पर आबकारी विभाग धंधा बंद करने नहीं बढ़ाने पर जोर देता था। इस बार पचपेड़ी पुलिस ने लोगों को धंधा बंद करने का स्पष्ट फरमान जारी कर रखा है। शराब का अवैध उत्पादन बंद होने से उस वर्ग को जरूर परेशानी हो रही है जो कथित रूप से स्वयं को लोकतंत्र का चौथा खंभा कहने से नहीं हिचकीचाता। कई ग्रामीणों ऐसे तत्वों की वेजा वसूली पर दबी जबान से चर्चा भी की. ...।


