No icon

24hnbc

कल तक मीडिया को रखती थी ठेंगे पर, अब कहती है बचाओ बचाओ

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 12 दिसंबर 2022। आपने यह कहावत तो सुनी होगी कभी नाव पर बस कभी बस पर नाव कल तक छत्तीसगढ़ की जलवे दार प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया मोदी जो मीडिया को अपनी इच्छा अनुसार न चाहती थी अब न्यायालय के सामने याचिका पेश करके मीडिया से बचाओ बचाओ में 13 पेज का आवेदन लगाती है। और न्यायालय से उनके प्रकरण की मीडिया कवरेज रोकने की गुहार लगा रही है। आवेदन पत्र में पूर्ण मीडिया संस्थानों और पोर्टल का नाम भी है जिनकी खबरों से उन्हें परेशानी हो रही है। आवेदन पत्र में खबरों की हेडिंग भी लिखी है अंग्रेजी में प्रस्तुत की गई इस याचिका में साईंटेशन भी दिए गए हैं। विभिन्न हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के डिसीजन का उल्लेख भी है आवेदन पत्र की पूरी कॉपी उपलब्ध है पर कोर्ट के निर्णय के बिना इसका प्रकाशन उचित नहीं है इसलिए केवल प्रथम पेज की फोटो ही डाली गई।