No icon

24hnbc

विधवा मां ने विवाहित पुत्र के अपहरण की बताई शंका, कोटा पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। कोटा निवासी अनीता दुबे पति स्वर्गीय सुधा राम दुबे जो वार्ड नंबर 6 की निवासी है । ने 5 जुलाई को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के जन्म दर्शन कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने पुत्र प्रशांत दुबे उम्र 22 साल के अपहरण की शंका व्यक्त की, उन्होंने पुत्र के दोस्त अंकुश सिंगरौली , नरेंद्र सिंगरौल, ऋषभ श्रीवास्तव, शिवेश गुप्ता, विपिन कौशिक, लालू एवं शुभम यादव पर संदेह जताया बताया कि जिस तारीख 16 जून शाम 5:00 इससे उनका लड़का लापता है। उसी दिन उसने एचडीएफसी बैंक स्थित खाते से 4 लाख रुपए एवं 2 लाख रुपए नगद निकाले हैं। खाते से जब पैसा निकला तब दोस्त उसके साथ बैंक भी गए थे अनीता दुबे ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी बताया कि उनके बेटे के मोबाइल नंबर 6263 983 879 पर उत्तर प्रदेश निवासी प्रतिभा पांडे उम्र 30-35 पति विवेक कुमार पांडे निवासी हुरमुजपुर, जिला गाजीपुर मोबाइल नंबर 88711 90647 पर लंबी-लंबी बातचीत होती रही। मां का मानना है कि संपत्ति को अपने वश में करने की नियत से बेटे का अपहरण किया गया है। अनीता दुबे ने पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर भी अपनी 4 पेज की शिकायत दी जिसमें उन्होंने कोटा पुलिस के एक आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।