No icon

24hnbc

जीपी सिंह को 2 दिन का रिमांड

24hnbc.com
समाचार - रायपुर
रायपुर । निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को मजिस्ट्रेट लीना अग्रवाल की कोर्ट में पेश कर दिया गया है. आरोपी जीपी सिंह को आज ही ईओडब्ल्यू की टीम गुड़गांव से लेकर रायपुर पहुंची जानकारी के मुताबिक  ईओडब्ल्यू की टीम जीपी सिंह को लेकर कोर्ट से रिमांड मांगी है. वहीं कोर्ट जाते वक्त जीपी सिंह ने कहा थी कि हमारी प्रोपर्टी नहीं है, न उससे हमारा कोई लेना देना है, मेरे खिलाफ आरोप फेब्रिकेटेड है, आप एफ आई आर देखेंगे तो आपको समझ आ जाएगा, कि उसमें प्रॉपर्टी मेरे पिताजी की है, हमारी प्रोपर्टी नही है, न उससे हमारा लेना देना है.जानकारी के मुताबिक  ईओडब्ल्यू ने 7 दिन की रिमांड का आवेदन किया था. लेकिन ईओडब्ल्यू के वकील मिथिलेश वर्मा और बचाव पक्ष के वकील कमलेश पांडे के बीच बहस के बाद कोर्ट ने जीपी सिंह के 2 दिनों की रिमांड मंजूर की है. बता दें कि 14 जनवरी की शाम 5 बजे तक जीपी सिंह को पुनः कोर्ट में पेश करना होगा ।