24hnbc
सरकारी व्हीआईपी कॉलोनी में चल रहा हनी ट्रैप का खेल
- By 24hnbc --
- Monday, 27 Sep, 2021
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । बिलासपुर शहर के सरकंडा क्षेत्र की सरकारी कॉलोनी में निवासरत बड़े सरकारी अधिकारियों के हनी ट्रैप में फसने के कहानियां आ रही है । एक मामले में प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को पीड़ित राजपत्रित अधिकारी ने एक शिकायत दी शिकायत में बताया गया है कि कैसे उसके सरकारी आवास पर एक व्यक्ति जो उच्च न्यायालय में जज का सरकारी वाहन चलाता है एक महिला साथी के साथ आया जिसे उसने अपनी पत्नी बताया और कुछ व्यावसायिक डेमो दिखाने की बात की धीरे धीरे उनका आना बढ़ता गया और इस दौरान क्योंकि अधिकारी का परिवार यहां निवासरत नहीं था तब मित्रता गाड़ी हो गई पत्र में यह भी बताया गया है कि वाहन चालक बार-बार अधिकारी को यह प्रलोभन देता था कि उसके साहब उच्च न्यायालय के जज हैं और यदि आपका कोई मामला कहीं फंसा है तो उसमें मदद हो जाएगी, क्योंकि साहब का एक मामला आर्थिक अपराध शाखा में फंसा था तो साहब इस चक्कर में पड़ गए बताते हैं कि वाहन चालक ने साहब से मोटा माल नगद ले लिया इस तरह पुलिस पदाधिकारी के पास जो चिट्ठी भेजी गई है वह इन दिनों जांच के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी घूम रही है । सुनियोजित तरीके से महिला को लाकर दोस्ती बढ़ाकर बाद में ब्लैक मेलिंग और लंबी रकम की उगाही के इस खिस्से से जिला प्रशासन में कार्यरत कमाउ पद पर बैठे अधिकारियों के कान गरम हो गए, अंदर की खबर रखने वाले बताते हैं कि इस चिट्ठी की जांच गोपनीय तरीके से आईबी और एलआईबी भी कर रहे हैं कुल मामला न्यायालय के न्यायमूर्तियों की भूमिका पर भी आ जाता है।


