No icon

नायक नहीं खलनायक 10 साल में की 4 शादी

 

 

24HNBC ओडिशा के कटक जिले में कला विषय के एक शिक्षक को पिछले 10 साल में 4 महिलाओं से शादी करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। कटक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सालपुर क्षेत्र के गोपीनाथपुर हाई स्कूल में एक कला शिक्षक कृष्ण चंद्र नायक ने 2001 में एक महिला से शादी की थी। बाद में बिना तलाक दिए उसने 2008 में दूसरी महिला से शादी कर ली। कटक के पुलिस डिप्टी कमिश्नर प्रतीक सिंह ने कहा कि पिछले साल कोविड लॉकडाउन के दौरान नायक ने एक और महिला से शादी रचाई। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो वह अपने चौथी पत्नी के साथ था।नायक की पहली पत्नी ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद वह अपनी पढ़ाई और अन्य जरूरतों को पूरा करने के बहाने अपने परिवार से पैसे की मांग करता था। इसके बाद पढ़ाई का बहाना बनाकर वह अलग रहने लगे। पहली पत्नी ने कहा कि उन्होंने कभी मेरी देखभाल नहीं की और मुझे प्रताड़ित किया।पहली पत्नी ने शिकायत में कहा है कि थक हार कर 2004 में मैंने पति के खिलाफ पुरीघाट और महिला पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, मैंने अपने परिवार की ओर से देखभार करने का आश्वासन मिलने के बाद मामला वापस ले लिया। 2008 में दूसरी बार शादी कीनायक की तीसरी पत्नी जिसने 2016 में उससे शादी की थी उसने कहा कि वह कभी-कभार घर आते हैं। इस बीच मैंने उनके मोबाइल फोन में एक अन्य महिला के साथ तस्वीर देखी तो मार्च 2020 में मैंने अपने परिवार को उसके इस व्यवहार के बारे में सूचित किया। पहली और तीसरी पत्नी द्वारा कटक के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद नायक की करतूतों का पता चला। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने नायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 493 ए, 323, 294, 494, 500, 34 के तहत और दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पहली और तीसरी पत्नी द्वारा कटक के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद नायक की करतूतों का पता चला। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने नायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 493 ए, 323, 294, 494, 500, 34 के तहत और दहेज निषेध अधिनियम के 4 के तहत मामला दर्ज किया