No icon

24hnbc

10 की खाई झाल मुडी, करोड़ों का तो हिसाब नहीं बता रहे सीएजी की रिपोर्ट सदन के पटल पर

24hnbc.com
बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026। 
एक दशक पहले सीएजी के रिपोर्ट के आधार पर मनमोहन सरकार को खूब कटघरे में खड़ा किया गया। इस बार सदन के पटल पर सीएजी की जो रिपोर्ट प्रस्तुत हुई है वह मोदी सरकार की वित्तीय कुप्रबंधन को उजागर करती है। 15 मंत्रालयों के 54282 करोड रुपए खर्च का कोई हिसाब किताब नहीं है। इसमें विदेश मंत्रालय का 44714 करोड़, अर्बन डेवलपमेंट मंत्रालय का 18272 करोड़, उच्च शिक्षा का 14359 करोड़, वित्त मंत्रालय का 74766 करोड़ और तो और नों टैक्स रिवेन्यू में 4011 करोड रुपए की गड़बड़ी है। आश्चर्य तो यह है कि 3088 करोड़ का कोई हिसाब किताब ही नहीं मिल रहा है। यह पैसा नगद है। देश के पूरे हिसाब को रखने वाले वित्त मंत्रालय में 74666 करोड़ रुपए टैक्स का गड़बड़ है। सीएजी की रिपोर्ट पर दो दूना चार, चार दूना आठ, और आठ दूना सोलह,सोलह दूना बत्तीस के समीकरण के आधार पर, टेलीकॉम घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला जैसे विषयों को रोज प्राइम टाइम में दिखने वाले एंकर अब गायब हैं।
शिक्षा विभाग में 14359 करोड़ की गड़बड़ी इससे कम राशि में कॉमनवेल्थ गेम हो गए थे।