![](https://24hnbc.com/uploads/1606469052.png)
24hnbc
आखिर 9 दिन बाद केंद्र पर पहुंच ही गयी धान शुरू हुई खरीदी
- By 24hnbc --
- Thursday, 26 Nov, 2020
अनूपपुर जिले में 9 दिन बाद आखिरकार दो धान उपार्जन केंद्रों में किसानों ने दस्तक दी। यह केंद्र सहकारी समिति मलगा और देवगवां है जहां बुधवार को किसान आए और अपनी उपज शासन को समर्थन मूल्य पर बेची। जिले में 29 से धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं लेकिन किसानों के न आने से केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ था। खरीदी शुरू होने वाले दोनों केंद्रों में समिति के कर्मचारियों द्वारा पहले तौल, कांटा व अन्य मशीनों की पूजा अर्चना की गई इसके बाद पहली खरीदी की विधिवत प्रक्रिया पूरी की। 4120 क्विंटल धान की खरीदी जिले में पहले दिन की गई। नागरिक आपूर्ति निगम और खाद्य विभाग को उम्मीद है कि एकादशी पर्व के बाद किसान बड़ी संख्या में खरीदी केंद्रों की तरफ रुख करेंगे और सूने पड़े खरीदी केंद्र में किसानों द्वारा लाए गए उपज का ढेर लग जाएगा।7 लाख 50 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य- 16 नवंबर से अनूपपुर जिले में धान की खरीदी 29 उपार्जन केंद्रों में शुरू की गई थी लेकिन किसानों के न पहुंचने से यहां कार्यरत कर्मचारी निराश थे। बुधवार को दो केंद्रों में किसानों के आने के बाद अब अन्य केंद्रों में भी किसानों का अनाज के साथ पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।