24hnbc
सावन हरा नहीं महंगाई भगवा हो गई और रहे मोदी जी तो तेजी से भागेगी
- By 24hnbc --
- Friday, 07 Aug, 2026
24hnbc.com
बिलासपुर, 8 अगस्त 2026।
इस बात की पूरी संभावना है कि रक्षाबंधन में इस बार कुछ भाई ऐसे होंगे जो अपने बहनों को राखी बंधवाने के बाद पनीर उपहार में देंगे। जुलाई महीने में पनीर हम नकली की बात नहीं कर रहे हैं असली पनीर ₹320 किलो था जो अभी 360 रुपए पहुंच गया है और इसी महीने अगस्त में ₹400 किलो होने वाला है। अब यह पनीर उपहार की वस्तु बन सकता है। शक्कर के दाम एक महीने के भीतर 15% बड़े और अभी ₹56 किलो पर है₹4 और ऊपर जाने की पूरी संभावना है, शक्कर के दाम बढ़ने का कनेक्शन कहीं ना कहीं एथेनॉल से जुड़ा हुआ है। जिन लोगों को ऐसा लगता है की पेट्रोल में एथेनॉल की मिक्सिंग से भारतीय उद्योगपतियों का कुछ भला होने वाला है तो वह अपना भरम तोड़ लें। एथेनॉल का भारत के लिए सबसे बड़ा निर्यातक अमेरिका बनेगा और भारत सदाबहार बड़ा आयातक रहेगा। शक्कर और पनीर के बाद तेल पाम तेल से लेकर सोयाबीन, सूरजमुखी, सरसों₹200 प्रति लीटर से पार होने वाले हैं। मूंगफली का तेल दो वैसे भी 225 रुपया पार कर चुका है। एक तो बढ़ाते हुए रेट और दूसरा तेल के टीन में नाप की चोरी उपभोक्ता की जेब नहीं गर्दन कटती है। तेल के टीन का दाम आज 2450 पर है पर यह 15 किलो का हो वह जरूरी नहीं है कभी-कभी तो टीन 13 किलो का निकलता है। और दम पूरे 15 किलो का ले लिया जाता है तो कुल मिलाकर इस सावन में महंगाई एक सीधा संकेत दे रही है की सावन हरा नहीं महंगाई भगवा हो गई है। और अब यह भगाई नहीं जा सकती बल्कि जैसी नीति मोदी जी चल रहे हैं यह और रफ्तार से भागेगी।


