24hnbc
आबकारी और धान का यूपी आरएसएस कनेक्शन
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 20 अप्रैल 2023। 2013 नवंबर मैं बुलेट राजा नाम की एक पिक्चर हिंदी सिनेमा में रिलीज हुई इसे तब देखने में कोई आनंद प्राप्त नहीं हुआ पर इसी फिल्म को अब देखिए तमंचे पर डिस्को नए तरीके से समझ आएगा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में व्यापार, माफिया, ब्यूरोक्रेट्स, मीडिया, न्यायपालिका, कार्यपालिका किस तरह खेल खेलते हैं दिखाई देगा। 40 सेकंड मैं जिस तरह मेडिकल कॉलेज में गोली चली लगता है तमंचे पर डिस्को डांस हो रहा था कौन किसे मार रहा है, किसके कहने से मार रहा है, मरने वाले की जाति, मारने वाले की जाति, जांच अधिकारी पुलिस अधिकारी की जाति लगता है सब कुछ जातिवाद से ही संचालित है। बीच-बीच में धर्म का तड़का कभी ब्रह्मा जी द्वारा कभी राम जी द्वारा जैसे किसी धर्म के आराध्य न होकर सरसों, जीरा, मिर्ची के खुशबू का ग्लैमर का झोंका भी चलता है। उसके और पहले संगठित अपराध के हाथ में मोबाइल तक नहीं थी और उस पर एटीएस का गठन पर यूपी की राजनीति और माफिया फिल्म शहर आई थी। जिसमें वर्चस्व की लड़ाई का मनोवैज्ञानिक तरीके से चित्रण था इस फिल्म का पुलिस कैरेक्टर ईमानदार था और अभी 2023 में कुत्ते खाकी का रैकेट पैसे से लेकर शरीर तक हिला नहीं खत्म हो गया। छत्तीसगढ़ में जमीन और कबाड़ जमीन से बड़ा कबाड़ और कबाड़ में एक धर्म विशेष के लोगों का बोलबाला में भी जाति घुस चुकी है। सूत्र बताते हैं रेलवे जोन का कबाड, बिलासपुर का कबाड़, उरला और औद्योगिक क्षेत्रों के कबाड़ में उत्तर प्रदेश के माफिया का पैसा और राज आज तक छत्तीसगढ़ में खबर नहीं बनाता, जांजगीर जिले के एक सीमेंट फैक्ट्री बतौर कबाड़ बिक रही है कीमत सुनकर आश्चर्य नहीं करिएगा 100 करोड़ रुचि रखने वाले यूपी से भी आते हैं। छत्तीसगढ़ की कबाडीयों की तो हिम्मत ही नहीं होती फैक्ट्री के इस रेट में जमीन की कीमत शामिल नहीं है। कुछ लोगों का दावा है कि रेलवे के कबाड़ में माफिया के तार लंबे से बिछे है पर ईडी को ₹25 प्रति टन लेवी दिखाई देती है। आबकारी के कथित भ्रष्ट अधिकारी ए पी त्रिपाठी का प्रयागराज कनेक्शन स्थानीय मीडिया को दिखाई नहीं देता संविदा पर रखे गए धान घोटाले के अभियुक्त जिनका सीधा संबंध बिलासपुर से है की बड़ी कोचिंग, ससुर खाटी आरएसएस है। खबर नहीं बनते क्यों भ्रष्टाचार माफिया के दाग क्या इन पार्टी गैर पंजीकृत सबसे बड़े संगठन से दूर ही रहते हैं।


