No icon

24hnbc

ट्रैफिक जाम से उभरे 80-20 के प्रश्न.....

24hnbc.com
समाचार :-
बिलासपुर, 1 अक्टूबर 2022। शहर में इन दिनों एक आम समस्या है ट्रैफिक जाम होना समाचार में लिखा जाता है कि कितनी संख्या में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी लगी है पर हासिल ट्रैफिक जाम ही हैं और अब तो 80-20 का असर भी दिखने लगा है। हमें किसी ने बताया नहीं हमने स्वयं सुना तेलीपारा रोड पर एक पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी यातायात व्यवस्था को सुचारू करने आई थी पंडाल के आयोजक सहयोग के स्थान पर काना मार रहे थे की तुम मुसलमानों का भला कर रहे हो और हमारे त्यौहार में परेशानी पैदा कर रहे हो, यह ताना जब कान में सुनाई दिया तो हमें गायत्री परिवार का एक संकल्प याद आया " हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा" तब हमने विद्यानगर स्थित गायत्री मंदिर की ओर गाड़ी मोड़ी और वहां से वह पूरे सूत्र वाक्यों को दोबारा पड़ा, उन्हीं में एक सूत्र है। " राष्ट्रीय एकता एवं समता के प्रति निष्ठावान रहेंगे जाति, लिंग, भाषा, प्रांत, संप्रदाय आदि के कारण परस्पर कोई भेदभाव न बरतेंगे" एक बात तो साफ है। यदि हम अपने शहर की समस्या ट्रैफिक जाम स्वयं नहीं सुधारना चाहते तो हम समाधान नहीं समस्या बन गए हैं और कोई बाहर से आकर लाख प्रयास करें हमें सुगम यातायात नहीं मिल सकता क्योंकि हम इसके लिए स्वयं ही तैयार नहीं है। जब कभी हम किसी पर्यटन स्थल पर जाते हैं और उस शहर की व्यवस्था देख कर खुश होते हैं तो हमें यह भी देखना चाहिए कि उस व्यवस्था में उस शहर के नागरिकों का कितना योगदान है। फिर अपने शहर को याद करें कि अनजाने शहर में जब हम नियमों को मानकर चल सकते हैं तब अपने शहर में नियम पूर्वक चलने की अवहेलना कर के हम स्वयं को बड़ा क्यों मानते हैं। यहां पर एक सूत्र वाक्य और याद रखना चाहिए, दयालुता और चैरिटी अपने घर से ही प्रारंभ होती है इसी तरह यदि हमें ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात चाहिए तो हमें अपनी व्यवस्था स्वयं बनानी होगी। यदि नहीं बना पा रहे तो इतना तो करें कि जब व्यवस्था बनाने वाले आए तो हम उसमे ताना कसी ना करें और वे जैसा कह रहे हैं उसे माने. ...।