24hnbc
आरआरबी खबर छपते ही करोड़ों के इन्वेस्टर हुए सक्रिय
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। आरआरबी 170 से लेकर 200% तक का गारंटीड रिटर्न समाचार छपने के बाद निवेशकों में खलबली मच गई। सूत्र बताते हैं कि ऐसी फर्म के पास कुछ नहीं तो 10 करोड़ का इन्वेस्टमेंट हुआ है। और कमिटमेंट के मुताबिक 3 महीने के बाद मूलधन वापस होना है तथा 6 महीने के बाद रकम लाभ सहित वापस होनी है जो कि 200% है। अर्थात मार्केट में सीधे 20 करोड़ का घपला होने वाला है। आरआरबी हनुमान मंदिर के पहले लाल खदान, लोधी पारा बिलासपुर और नेहरू चौक पर अपने दफ्तर रन कर रही है इतना ही नहीं दुर्ग में भी एक फ्रेंचाइजी है फार्म के मालिक ने पिछले 6 महीने में 3 महंगी एसयूवी खरीदी है। पैसा लगाने वालों को इस बात से मतलब नहीं है कि उनकी रकम एसआईपी हुई म्यूचुअल फंड में गई या डीमेट अकाउंट के माध्यम से शेयर मार्केट में गई। कुछ लोगों ने तो अपना दो नंबर का पैसा इन्वेस्ट करने बताते हैं कुछ का कहना है कि वो समय क्रिप्टो मार्केट में उछाल का था और लोगों ने क्रिप्टो ही समझ कर पैसा लगाया था अब सवाल यह है कि छपा हुआ पर्चा और निवेशकों से ली गई रकम क्या हार्ड कैश ली गई है या अकाउंट के माध्यम से आई है । यदि उचित एजेंसी द्वारा जांच होती है तो आरआरबी के चारों दफ्तर से तुरंत कंप्यूटर और हार्ड डिस्क जप्त होनी चाहिए साथ ही, जिस नाम का प्राइवेट लिमिटेड बनाया गया है उसकी गतिविधियों पर भी बंदिश लगनी चाहिए।


