24hnbc
B1 का एक कॉलम करता है धनवर्षा इसे ज्योतिषाचार्य नहीं राजस्वाचार्य बताते हैं
- By 24hnbc --
- Monday, 09 May, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। बिलासपुर राजस्व के खेल निराले हैं। मोपका में बिलासपुर की एक प्रतिष्ठित परिवार ने पट्टे की अहस्तांतरित कृषि भूमि को ब्यापतवर्तन करा कर टुकड़ों में बेच दिया। विग्नसंतोषी की शिकायत पर मामला खुला और पूरे 1 सप्ताह से चर्चा में है यह तो वह माल है जो पॉइप से निकल गया जबकि चर्चा अशोक नगर क्षेत्र में रोड पर सरकारी पट्टे पर प्राप्त एक जमीन की है भूस्वामी की पत्नी सत्तारूढ़ राजनीति दल की निर्वाचित जनप्रतिनिधि है। और अहस्तांतरित जमीन के कॉलम नंबर 12 के दुरुस्ती करण के लिए कहते हैं कि तहसील में 1-2-3-4-5-6 नहीं पूरा 60 लाख लग गया काम अभी अधूरा है । जांच टीम बनती हो तो ऐसे में बने, एसीबी को काम करना हो, आईटी को आना हो, ईडी को घंटी बजाना हो, सीबीआई को रुचि लगे तो ऐसे मामलों में आए अन्यथा फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा तो चल ही रही है । B1 का एक कॉलम करवाता है धनवर्षा इसे कौन सा योग कहते हैं यह ज्योतिषाचार्य नहीं राजस्वाचार्य बताते हैं।


