24hnbc
नियमों को ठेंगा, सार्वजनिक स्थान पर 2 दिन से कट रहा ट्रक
- By 24hnbc --
- Tuesday, 29 Mar, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर, 30 मार्च 2022 । राजीव प्लाजा, एक्सिस बैंक के ठीक सामने कबाड़ में कट रहा यह ट्रक बिलासपुर के 1-2 नहीं चार विभागों का एक कबाड़ी के सामने नतमस्तक प्रणाम है। पहला नगर पालिक निगम बिलासपुर जिसके आयुक्त सम्माननीय प्रातः वंदनीय 108 , 1008 त्रिपाठी जी हैं ब्राह्मण हैं अतः सदा आदर के पात्र हैं। दूसरा विभाग पुलिस जिसकी कमान इन दिनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास है। तीसरा विभाग बिजली विभाग है जिसके ट्रांसफार्मर के नीचे कबाड़ी महोदय ट्रक को 2 दिनों से काट रहे हैं। चौथा विभाग जो नतमस्तक है उसका नाम खाद्य विभाग है जिसे यहां इस बात के लिए कार्यवाही करना चाहिए की ट्रक को काटने में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है वह भी एक दो नहीं तीन, एक विभाग और है जिसे इस बात पर फिक्र ही नहीं है कि ट्रक को सार्वजनिक उपयोग के स्थान पर काटने से जो पर्यावरण का नुकसान हो रहा है उसकी जिम्मेदारी किसकी है सो विभाग पर्यावरण संरक्षण विभाग है। बैंक में सुबह 9:00 बजे से सैकड़ों नागरिक जो हजार से लाखों और आज मार्च का अंतिम दिन होने के कारण करोड़ों के ट्रांजैक्शन कर रहे हैं स्वयं को बढ़ा टैक्सपेयर कहने से हिचकते नहीं हैं किंतु उनके धवल वस्त्र ऊपर राख कालिख लगता ही नहीं है। बैंक के अतिरिक्त इस बिल्डिंग के आसपास खाद्य पदार्थ बेचने वालों की दुकाने भी हैं उन्हें भी कोई आपत्ति नजर नहीं आती। कबाड़ी की यह संस्था बहुत पुरानी है एक बार तो पुलिस कप्तान ने अपनी निगरानी में कबाड़ की दुकान को बेल्डिंग से सील कर दिया था उसी के बाद से दीवार तोड़कर कबाड़ का धंधा संचालित हो गया और अब बेशर्मी यह की पार्किंग के स्थान पर सैकड़ों लोगों की जान को खतरे में डालते हुए खुलेआम काटे जा रहे हैं । यह बताने के लिए की ट्रक चोरी का तो नहीं। हमें इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं है ना ही अपेक्षा करते हैं कि इन पर कोई कार्यवाही किसी भी विभाग द्वारा की जावेगी जैसा कि 2 दिन पूर्व गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा के संदर्भ में भी लिखा गया है।


