24hnbc
विशेष शाखा की चौका देने वाला खुलासा एक जिला बदर का खबरचीयों से रोज होता है वार्तालाप
- By 24hnbc --
- Friday, 04 Mar, 2022
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। पुलिस लाख कहे की उसके ऊपर कहीं किसी का कोई दबाव नहीं है किंतु यह आधा सत्य है। किसी भी थाने में कोई प्रकरण दर्ज हो या न हो सुबह से सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न मानव अधिकार, अपराध नियंत्रण संगठनों के नामधारी पदाधिकारी और मीडिया जागरूको का शेरा करता ही रहता है। ऐसे में कोई पुलिस अधिकारी स्वतंत्रता के साथ काम करें तो कैसे पुलिस की कार्यवाही बाद में होती है उत्साही जन खबरें पहले चलाते हैं। विशेष शाखा ने बिलासपुर के कुछ खबरचीयों को चिन्हांकित किया है जो हाल ही में जिला बदर हुए एक गैंग लीडर से रोज बात कर रहे हैं प्रथम दृष्टया इसमें कुछ आपत्ति जनक तो नहीं लगता किंतु बिरादरी की विश्वसनीयता संदेह के घेरे में आती है। खबरची रोज जिला बदर की गतिविधियां ले रहे हैं या उसे बिलासपुर पुलिस की गतिविधियां बता रहे हैं यदि ऐसा है तो यह निश्चित है यह निंदनीय हैं साथ ही पत्रकारिता के पेशे को नुकसान पहुंचाने वाला भी है।


