No icon

24hnbc

नशे की गिरफ्त में युवा कर रहे गैंग का संचालन, अंजाम हत्या तक.....

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । समता कॉलोनी मदर टेरेसा वार्ड के गार्डन में हुई हत्या की कहानी साधारण अपराध नहीं है। गार्डन के चारों ओर बने मकानों में कई बॉयस, गर्ल्स हॉस्टल खुले हैं और इन्हीं हॉस्टल के कारण गार्डन में नशे के आदी नाबालिक, बालिक युवक रोज बैठते हैं। तालापारा के इस क्षेत्र में इन दिनों युवाओं के दो गैंग संचालित हैं एक का नाम केवल ग्रुप और दूसरे का नाम स्वयं ग्रुप है। नशे के आदि लड़के जो इस ग्रुप से जुड़े हैं मनोवैज्ञानिक स्तर पर इतना प्रभावित हैं कि उन्होंने अपने नाम के पीछे सरनेम के स्थान पर स्वयं को केवल या स्वयं कहना, बुलवाना, लिखवाना पसंद करते हैं। 
तालापारा में चर्चा के दौरान पता चला कि 25 फरवरी को जिस युवक की हत्या हुई उसे मारने का इरादा तो और पहले से था सही मौका नहीं मिल रहा था। गैंग के सदस्य फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर खूब सक्रिय बताए जाते हैं और हत्या के बाद ही इनमें से कई ने अपने अकाउंट डिलीट मारे हैं। गार्डन में दिन में कई बार इन नशेलची गैंग का बैठक होता है यहां तक कि यह लड़के ऑनलाइन घातक हथियार भी बुलाते हैं। क्षेत्र नशे की गिरफ्त में है और पिछले 2 साल से स्कूल बंद होने के कारण इस चक्कर में ज्यादा लोग पड़ गए। हत्या करने वालों ने चाकू मारने के पहले युवक को पटक-पटक कर पीटा भी किंतु चारों ओर के मकानों से किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया यह सभ्रांत समता कॉलोनी है जहां पर बिना नगर पालिक निगम की अनुमति दर्जनों हॉस्टल संचालित हैं।