No icon

24hnbc

1- 2 नहीं सैकड़ों की संख्या में बिलासपुर तहसील कार्यालय से बनवाए गए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। बिलासपुर एसडीएम कार्यालय जिसे तहसील ऑफिस भी कहा जाता है में दलालों की पकड़ खौफनाक स्तर तक पहुंच चुकी है अभी तक तो काम कराने के मामले में दलालों की बादशाह हद थी किंतु इस बार जिस मामले ने तूल पकड़ा वह है फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होना और यह मृत्यु प्रमाण पत्र 2-4-10 नहीं 2-4-10 दर्जन से ज्यादा हैं आप अनुमान नहीं लगा सकते पिछले 3 वर्षों में बिलासपुर तहसील कार्यालय से लगभग 300 फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए हैं जिनका रिकॉर्ड मिल पाया है। ऐसे में कल्पना ही की जा सकती है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वालों ने इनका कितना दुरुपयोग किया होगा। मृत्यु प्रमाण पत्र मूलतः तीन स्थानों पर ही प्रयोग होता है। अनुकंपा नियुक्ति, बैंक में जमा रकम को प्राप्त करने में और तीसरा जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्ती करण में । अब सीधा संदेह इस बात पर जाता है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्रों से सबसे ज्यादा रिकॉर्ड दुरुस्ती करण का काम हुआ है जिसे फौती नामांतरण भी कहा जाता है। फिलहाल इस मामले में न तो कोई शिकायतकर्ता सामने आया है और अधिकारी भी सीधे कुछ कहने से स्वयं को बचा रहे हैं। 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: