No icon

24hnbc

डिजिटल मीडिया पब्लिकेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग एसोसिएशन का हुआ गठन सदस्यता अभियान शुरू

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । पत्रकारिता के स्वरूप में लगातार हो रहे परिवर्तनों को देखते हुए हाल ही में बिलासपुर जिले में डिजिटल मीडिया पब्लिकेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग एसोसिएशन का गठन किया गया है। और संगठन का सदस्यता अभियान चालू है, पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के बाद देखा गया है कि सरकार ने भी डिजिटल मीडिया के लिए नए तरह के प्रारूप और कानून की रूपरेखा प्रस्तुत की है पहले से स्थापित पत्रकारिता के प्रकारों और उन कानूनों से हटकर नए प्रावधान आए हैं। शहरी क्षेत्र के साथ ही साथ ग्रामीण स्तर पर भी डिजिटल मीडिया से सैकड़ों लोग जुड़ गए हैं। ऐसी ही परिस्थितियों से बदली हुई स्थिति के कारण डिजिटल मीडिया पब्लिकेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग एसोसिएशन की जरूरत महसूस की गई और एक संगठन पंजीकृत कराया गया है। डिजिटल मीडिया के प्लेटफार्म पर कार्य कर रहे साथियों से आवाहन है कि वे संगठन के गतिविधियों से परिचित हो और संस्था की सदस्यता प्राप्त करें जिससे सरकार द्वारा बनाए जा रहे नियमों को सही तरीके से पालन किया जा सके और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत साथियों के लिए योजनाएं बनाई जा सके। पत्रकार साथी निम्नलिखित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं। 8818899099, 9977679772, 9827329895, 8827624955, 7000497774 । 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: