No icon

24hnbc

अभी भी शहर कांग्रेस कमेटी को इंतजार है बिलासपुर विधायक द्वारा शिकायत का

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बिलासपुर विधानसभा विधायक और दो पत्रकारों को सिविल लाइन थाने में बैठकर 24 अक्टूबर को गालियां दी पीड़ित पत्रकार ने उसी दिन पुलिस अधीक्षक से इस मामले की शिकायत की उसके बाद उपाध्यक्ष द्वारा की गई गाली गलौज का ऑडियो, वीडियो भी वायरल हुआ। 28 की रात को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुए संबंधित थाने के दो सिपाहियों को लाइनअटैच किया। आश्चर्यजनक है कि आज 30 अक्टूबर 2:00 बजे तक शहर विधायक ने अपने खिलाफ एक पार्टी पदाधिकारी द्वारा सरकारी कार्यालय में बैठकर की गई गाली गलौज की विधिवत जानकारी कांग्रेश शहर अध्यक्ष को नहीं दी। 29 अक्टूबर को नगर पालिक निगम के कुछ एल्डरमैन और पार्षद शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे के पास शिकायत लेकर गए थे तब भी शहर अध्यक्ष ने यही कहा कि जिनका अपमान हुआ उन्हें स्वयं शिकायतकर्ता बनना चाहिए। लगभग 1 माह पूर्व एक सनसनीखेज ड्रामेबाजी में पूर्व शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने निर्वाचित शहर विधायक को पार्टी से निष्कासन का अनुशंसा किया था वह भी विधायक का पक्ष जाने बिना, उसी के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने शहर अध्यक्ष ही बदल दिया। हालांकि कारण एक व्यक्ति एक पद बताया गया अपने पदभार ग्रहण करते ही नए शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने एक तरह से शहर अध्यक्ष को ना केवल क्लीन चिट दी थी बल्कि उनके निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने का भरपूर समर्थन करते हुए उनको निसफिक्र भी किया था इस बार फिर उन्हीं के उपाध्यक्ष ने निर्वाचित जनप्रतिनिधि का खुल्लम खुल्ला अपमान किया इस बार कार्यवाही के पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी नगर विधायक के आवेदन पत्र का इंतजार कर रही है। 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: