No icon

24hnbc

मैं चाहे जो करुं मेरी मर्जी

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । बॉलीवुड के हीरो गोविंदा पर एक रैप फिल्माया गया था जिसके बोल यही थे मैं चाहे ये करूं मैं चाहे वो करुं मेरी मर्जी, बिलासपुर मिशन अस्पताल के प्रबंधकों का अब यही एटीट्यूट है मिशन अस्पताल के भीतर परिसर में कई व्यवस्थाएं हो रहे हैं वहां तक तो आम नागरिकों को कोई आपत्ति नहीं है। किंतु हद तो तब हो गई जब अस्पताल की जीर्ण- छिर्ण बिल्डिंग के प्रथम फ्लोर पर कई परिवारों को रहने की जगह उपलब्ध कर दी गई। बातचीत से यह पता चलता है कि न्यू मिशन अस्पताल की प्रथम मंजिल पर जो लोग पुरुष व महिलाएं रह रहे हैं वह मेनपार्ट से ऊनी कपड़े बेचने आए हुए व्यवसाई हैं। उन्हें इसी परिसर में दुकानें खोलने के लिए जमीन किराए पर दी गई है। इस संदर्भ में हमने स्वास्थ्य विभाग से जानकारी प्राप्त की नर्सिंग एक्ट देखने वालों ने बताया कि आज तारीख तक मिशन अस्पताल के प्रबंधन ने आज तारीख तक अस्पताल बंद कर देने की लिखित सूचना नहीं दी है। नगर पालिक निगम बिलासपुर के महापौर ने कहा कि अस्पताल की भवन में यदि अस्पताल के अतिरिक्त कोई और गतिविधि चल रही है तो जांच कराई जाएगी। इसी संदर्भ में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल में इस तरह की गतिविधियां हो रही है तो जांच कराऊंगा और उचित कार्यवाही करूँगा। 
     अब फिर 22 तारीख को जब प्रदेश की मुख्यमंत्री राज्य भर के पुलिस अधीक्षकों को चेतावनी देते है कि कहीं भी एक पत्ति गांजा दिखाई नहीं देना चाहिए और हुक्का बार के खिलाफ कार्यवाही करें जब बिलासपुर के मिशन अस्पताल कंपाउंड में संचालित कैंटीन में दबे छुपे हुक्का बार की सूचना है और इसी परिसर में शहर भर के गांजा शौकीन अपने पसंदीदा स्थान में बैठकर चिल्लम फूंकते मिलते हैं।